कुमारसैन में मेले के दौरान नाटी लगाते लोग
- फोटो : RAMPUR-HP
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन क्षेत्र में ज्येष्ठ माह शुरू होते ही मेलों का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को कुमारसैन में भराड़ा मेला और कोटगढ में भुट्टी मेला धूमधाम से मनाया गया। भराड़ा मेले में कोटेश्वर देवता पहुंचे। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
उपतहसील कोटगढ़ के भुट्टी में श्रीकोटेश्वर महादेव के भराड़ा पहुंचने के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। इससे पहले मंढ़ोली से भराड़ा तक कुमारसैन पुराना बाजार, मुख्य बाजार, बस स्टैंड और भराड़ा में लोगों ने देवता का भव्य स्वागत किया।
दोपहर के बाद भराड़ा की जुबड़ी में देवता के समक्ष सम्मान स्वरूप लोगों ने मेले की खुशी में देवलुओं के साथ नाटी डाली। भुट्टी मेले में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया। इसमें कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। कार्यक्रम मे बीडीसी उपाध्यक्ष शशी रोल्टा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। इस मौके पर युवक मंडल प्रधान सोनु गरोल, प्रधान भुट्टी शशी भलैक, उपप्रधान हरिओम चौहान और प्रधान थानाधार संदीप शरोल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।