फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनएच-पांच से हटेंगे कब्जे, आज से शुरू होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण में अवैध कब्जों को किया जाएगा चिह्नित, थमाए जाएंगे नोटिस
विज्ञापन

भैरा खड्ड से लेकर चौरा तक प्रशासन, एनएचएआई और पुलिस दल करेगा कार्रवाई
. उपमंडल में अवैध कब्जे और अतिक्रमण के 200 से अधिक संभावित मामले
आज वजीर बावड़ी से खनेरी तक संयुक्त दल करेगा निरीक्षण और डिमार्केशन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर की सीमा में आने वाले नेशनल हाईवे-पांच से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। वीरवार से प्रशासन, एनएचएआई और पुलिस की टीम कार्रवाई शुरू करेगी। यातायात समस्या से जूझ रहे रामपुर में भैरा खड्ड से लेकर चौरा तक हुए सैकड़ों कब्जों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रथम चरण में अवैध कब्जों को चिह्नित किया जाएगा और कब्जे हटाने के नोटिस थमाए जाएंगे। इसके बाद तय अवधि में अवैध कब्जे और अतिक्रमण हटाया जाएगा। उच्चतम न्यायालय ने नेशनल हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों को सभी राज्यों में सख्ती से पालन हो रहा है। देश को तिब्बत सीमा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-पांच पर भी यातायात का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। एनएच के किनारे के क्षेत्रों में शहरीकरण लगातार बढ़ रहा है। साथ ही आबादी भी बढ़ रही है। वाहनों की आवाजाही और राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए अब तक कोई पुख्ता इंतजाम भी नहीं हो पाए हैं। ऐसे में नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से कब्जे और अतिक्रमण किया गया है। उपमंडल के सीमांत क्षेत्र भैरा खड्ड से लेकर किन्नौर सीमा से सटे चौरा तक एनएच पर अवैध कब्जों और अतिक्रमण के 200 से अधिक मामले हैं, जो यातायात व्यवस्था में बाधा बने हुए हैं। पूर्व निर्धारित योजना के तहत वीरवार से रामपुर उपमंडल क्षेत्र में अवैध कब्जों के निर्धारण और डिमार्केशन की प्रक्रिया शुरू होगी। तय निरीक्षण अभियान के तहत 9 जुलाई वीरवार को सुबह 10:30 बजे खनेरी से वजीर बावड़ी, 13 जुलाई रविवार को सुबह 10:30 बजे झाकड़ी से ज्यूरी और अंतिम चरण में 15 जुलाई मंगलवार को सुबह 10:30 बजे नोगली से भद्राश तक अतिक्रमण की जांच होगी। इस संयुक्त निरीक्षण में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान सभी स्थायी और अस्थायी अतिक्रमणों को राजमार्ग की सीमा के भीतर चिह्नित किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। निरीक्षण के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपी जाएगी। अभियान के तहत प्रशासन ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार राजस्व सहायता और डिमार्केशन सुनिश्चित करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एनएच-पांच पर से अतिक्रमण और अवैध कब्जों का आज से निरीक्षण किया जाएगा। राजस्व विभाग और पुलिस की मदद से इन कब्जों की डिमार्केशन की जाएगी। प्रदीप कौशल, सहायक अभियंता, एनएचएआई रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें