ज्यूरी के समीप सतलुज नदी में वृद्ध नेपाली की तलाश करते पुलिस और एनडीआरएफ के जवान
- फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी के समीप सतलुज नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक बुजुर्ग बह गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है लेकिन देर शाम तक बुजुर्ग के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है। नायब तहसीलदार सराहन अशोक कुमार ने बताया भीष्म सिंह पुत्र लाल सिंह (60) वर्ष ज्यूरी में किराये के मकान में रहते हैं। बुधवार सुबह वह मछली पकड़ने के लिए सतलुज के किनारे गया था।
इसी बीच वह नदी के तेज बहाव में बह गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। इसके बाद ज्यूरी पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नदी में ज्यादा पानी होने के कारण उन्होंने एनडीआरएफ को सर्च के लिए बुलाया गया। इसके बाद एनडीआरएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर शशिपाल और इंस्पेक्टर सर्वेश की अगुवाई में जवानों ने नदी के दोनों ओर तलाश शुरू की।
नायब तहसीलदार सराहन अशोक कुमार ने बताया बुजुर्ग की तलाश के लिए सुंदरनगर से गोताखोर बुलाए गए हैं। कल सुबह गोताखोरों को नदी की गहराई में उतारा जाएगा। डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर ने बताया कि बुजुर्ग की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।