फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शौंगटोंग से स्पीलो तक एनएच-5 पर धूल और कीचड़ से लोग परेशान

विज्ञापन
शौंगटोंग से स्पीलो तक एनएच पर गिरे मलबे से बढ़ी परेशानियां। संवाद
विज्ञापन
शौंगटोंग-कड़छम परियोजना निर्माण से निकल रहा मलबा डंपरों से हाईवे पर गिर रहा
विज्ञापन

लोगों की ओर से अवगत कराने के बावजूद नहीं हो रहा समस्या का समाधान


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में स्पीलो से लेकर शौंगटोंग तक नेशनल हाईवे-5 पर सफर इन दिनों परेशानी भरा बना हुआ है। क्षेत्र में निर्माणाधीन शौंगटोंग-कड़छम परियोजना से निकल रहा मलबा डंपरो से एनएच पर गिर रहा है। इससे सड़क पर धूल और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और परियोजना के निर्माण कार्य में लगी कंपनी से राहत की गुहार लगाई है। छह महीने से शौंगटोंग से स्पीलो तक एनएच के करीब 40 किलोमीटर हिस्से पर दिनरात डंपर मिट्टी ढो रहे हैं। डंपरों में क्षमता से अधिक से मलबा ढोया जा रहा है, जो सड़क पर गिर रहा है। एनएच पर गिर रहे मलबे से धूल के गुबार उठते रहते हैं और मलबा गीला हो जाता है तो सड़क पर कीचड़ भर जाता है, जिससे फिसलन की स्थिति बन जाती है। लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन, एचपीपीसीएल और पटेल इंजीनियरिंग कंपनी को अवगत करवाया, लेकिन समस्या दूर होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों ने कहा कि परियोजना का कार्य करना तो सही है, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर डंपर भरे जा रहे हैं, जिसका मलबा एनएच पर गिर रहा है। लापरवाह निजी कंपनी नियमों की परवाह किए बगैर कार्य कर रही है। कोठी पंचायत के प्रधान ओमप्रकाश नेगी, उप प्रधान महेश नेगी, कल्पा के जिला परिषद सदस्य सरिता नेगी, पूह के प्रधान राजेश नेगी, शुदारंग के प्रधान दलीप नेगी, कोठी के समिति सदस्य करुणा नेगी सहित अन्य लोगों ने निजी कंपनी के इस तरह के कार्यों पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं होता है, तो उन्हें मजबूरन अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
विज्ञापन



निजी कंपनी को निर्माणाधीन परियोजना योजना स्थल से निकलने वाले मलबे को वाहनों में ढककर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। -सुनील सिंह, जीएम, एचपीपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें