फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा गंभीर सामाजिक समस्या, समन्वय से करना होगा काम : शर्मा

विज्ञापन
रिकांगपिओ में आयोजित बैठक के दौरान नशा मुक्ति अभियान को लेकर चर्चा करते उपायुक्त डॉ. अमित कुमार
विज्ञापन
नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर रिकांगपिओ में जिला स्तरीय बैठक में हुई चर्चा
विज्ञापन


नशा निवारण को लेकर जागरूकता रैली, कार्यशाला और सेमिनार होंगे आयोजित


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नशा एक धीमा जहर है, जो पहले व्यक्ति, फिर परिवार और फिर समाज को खोखला बना देती है। नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिससे निपटने के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा। यह बात रिकांगपिओ में आयोजित बैठक में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कही।
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने, स्कूलों और महाविद्यालयों में नियमित कार्यक्रम आयोजित करने और समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आज के समय में चिट्टा जैसे नशीले पदार्थ समाज में जहर की तरह फैल रहे हैं, जिन्हें रोकना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


नशा मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय रिकांगपिओ में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। बैठक में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जन-जागरूकता अभियान, नशा विरोधी रैलियां, कार्यशालाएं, सेमिनार, विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर जागरूकता गतिविधियां, काउंसलिंग सेवाएं और नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से उपचार जैसी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अभियान को जमीनी स्तर तक सशक्त रूप से लागू किया जाए।
उन्होंने बताया कि किन्नौर के विभिन्न मंदिर समितियों एवं युवक मंडलों को पत्र लिखकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया जाएगा। साथ ही नशा विरोधी संदेशों से युक्त होर्डिंग्स लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक खेल गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है, ताकि उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखा जा सके। उन्होंने सभी विभागों से युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा और यह भी उल्लेख किया कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर पुलिस उप अधीक्षक राज कुमार, जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार, जिला कल्याण अधिकारी नितिन राणा, प्रधानाचार्य डाइट कुलदीप नेगी, सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान ऋषभ कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें