फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोफदा ने कंगोस को हराकर जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंहऔर विधायक नंदलाल क्रिकेट विजेता टीम को सम्मानित करते हु? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के युवक मंडल दारन 9/20 की आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर दोफदा ने कब्जा जमाया है। 17वीं ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। विधायक नंदलाल गेस्ट ऑफ ऑनर और बीडीसी अध्यक्ष आशीष कायथ स्पेशल गेस्ट मौजूद रहे। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला न्यू राइजिंग स्टार दोफदा और युवक मंडल स्पार्टन ब्वॉयज कंगोस किन्नौर के बीच खेला गया। इसमें दोफदा ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह ने युवक मंडल को 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की। विधायक नंदलाल ने युवक मंडल दारन को खेल मैदान के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा विधायक ने सभी आठ महिला मंडलों को निधि से 20-20 हजार रुपये देने की घोषणा की। प्रतियोगिता में 40 टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान त्रिलोक चंद अग्निहोत्री, उपप्रधान कैलाश, युवक मंडल दारन अध्यक्ष राजभूषण, उपाध्यक्ष अलोक जिश्टू, सचिव प्रदीप, सहसचिव कमलेश और कोषाध्यक्ष कुशाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें