फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव करवाने में अहम भूमिका निभाएं पुलिस कर्मी : पांडे

विज्ञापन
सीएचसी अरसू में चिकित्सकों की समस्या को लेकर बैठक में चर्चा करते ग्रामीण
विज्ञापन
लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं थाना प्रभारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। पुलिस लाइन रिकांगपिओ में जिला स्तरीय मासिक अपराध एवं कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई, जिसमें पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे ने जनजातीय जिले के थाना प्रभारियों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की समीक्षा की और संबंधित थाना प्रभारियों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में उपपुलिस अधीक्षक, जिला मुख्यालय और जिले के समस्त थाना, चौकी, चैक पोस्ट और पुलिस लाइन रिकॉंगपिओ के प्रभारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे ने पुलिस कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिला पुलिस ने वर्ष 2024 में अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 45 मामले दर्ज कर 2,15,500 मिली लीटर अवैध शराब, 1,70550 मिली लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत जिला पुलिस ने वर्ष 2024 में अब तक सात मामले दर्ज कर लगभग 475 ग्राम चरस और 1082.5 ग्राम अफीम बरामद की है। इस वर्ष जुआ अधिनियम के तहत सात मामले दर्ज कर 17500 रुपये कब्जे में लिए हैं। जिला पुलिस ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए अब तक 21 चालान कर 62400 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने अन्वेषणाधीन चले आ रहे मामलों की समीक्षा करने के बाद सभी लंबित मामलों को प्राथमिक्ता के आधार पर शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी पांडे ने जिला किन्नौर में निष्पक्ष चुनाव करने के लिए जिला पुलिस को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए और इस संबंध में पुलिस लाइन रिकांगपिओ में प्रशिक्षण का आयोजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने आबकारी व मादक पदार्थ अधिनियम की धर पकड़ के लिए अच्छा कार्य किया है और भविष्य में भी जिला पुलिस इसी तरह से मादक पदार्थों के तस्करों पर नकेल जारी रखेगी। उन्होंने पुलिस जवानों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर निपटारा किया।

सीएचसी अरसू में चिकित्सकों की समस्या को लेकर बैठक में चर्चा करते ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें