फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लीना और भौमिक ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता में स्प्रिंगडेल स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
जिला शिमला में आयोजित जिला स्तरीय साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। विज्ञान कांग्रेस में भौमिक और लीना ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जबकि कर्णिका ठाकुर ने मैथ्स ओलंपियाड में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लीना ठाकुर और भौमिक ने सीनियर क्विज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान कांग्रेस में छात्रों ने अपने नवीन विचारों और प्रयोगों से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कर्णिका ठाकुर ने मैथ्स ओलंपियाड में अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने विभिन्न गणितीय समस्याओं का समाधान कर सभी को चकित कर दिया। सीनियर क्विज में लीना ठाकुर और भौमिक की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने विभिन्न विषयों पर पूछे गए प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। स्प्रिंगडेल स्कूल के छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल का गौरव बढ़ा है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों और शिक्षकों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। स्कूल प्रबंधन छात्रों को हर संभव सुविधाएं प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें