फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई दरबार के पास सड़क पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों और लोगों को कठिनाइयों का करना पड़ रहा सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। बाजार से कुछ दूरी पर कोटखाई दरबार के पास निजी भवनों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। रसोईघर और बाथरूम का पानी सीधे सड़क पर बहने से स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। सड़क के किनारे बनीं नालियां बंद होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे स्कूली बच्चों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब हालात इतने खराब हो चुके हैं कि सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। कीचड़ और बदबू के कारण न केवल आम लोग परेशान हैं, बल्कि इस मार्ग से होकर गुजरने वाले स्कूली बच्चों को भी रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से डीएवी स्कूल और केपीएस स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि निजी भवनों का पानी सीधे सड़क पर छोड़ा जा रहा है और नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से समस्या और गंभीर होती जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुलदीप ठाकुर ने बताया कि भवन निर्माण के दौरान सड़क के किनारे रेता और बजरी डालने से नालियां बार-बार बंद हो रही हैं। संबंधित लोगों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद लापरवाही जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द नालियों की सफाई करवाई जाए और निजी भवन मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इस समस्या से राहत मिल सके और आम जनता को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें