फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जीरो प्वाइंट नित्थर-दुराह सड़क किनारे बनी गहरी खाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा होने का बढ़ा अंदेशा, खतरे के साये में हो रहा सफर
विज्ञापन

भूस्खलन होने के बाद लगातार बढ़ रही दुश्वारियां, राहगीर भी परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के जीरो प्वाइंट नित्थर-दुराह सड़क के किनारे गहरी खाई बन गई है। सड़क के साथ बनी खाई स्थानीय लोगों की चिंता का विषय बनी हुई है। यहां पर हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है और खतरे के साये में लोग सफर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि काफी समय पहले यहां भूस्खलन हुआ था। उसके बाद यहां टिपर से मिट्टी और पत्थर फेंका गया। उसके बाद यह जगह गहरी खाई में बदल गई है। इस जगह से न सिर्फ दिन में गुजरने वाली सैकड़ों गाड़ियों को खतरा पैदा हो गया है, बल्कि राह चलते लोगों को भी खतरा पैदा हो गया है। खासकर, सुबह और शाम की सैर के लिए यहीं से बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं आवाजाही करते हैं। किसी को भी धोखा लग गया, तो जान से हाथ धोना पड़ सकता है। यह जगह लोगों के लिए जानलेवा बन गई है। करीब दो दिन पहले रात करीब 12:00 बजे एक पिकअप दुराह से आ रही थी, जैसे ही चालक ने यहां से टर्न लिया और गाड़ी पीछे करते सड़क से बाहर हो गई। स्थानीय ग्रामीण सुशील ठाकुर और नगीन ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि अगर क्रैश बैरियर नहीं होता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। क्योंकि इस जगह से बचने का कोई गुंजाइश ही नहीं, जबकि क्रैश बेरियर भी हवा में लटका हुआ है। टेक चंद मेहता, चंद्रपॉल शर्मा, संतोष शर्मा, नगीन ठाकुर और हरीश ठाकुर ने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से डंगा लगाने या क्रैश बेरियर को सही कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो।
विज्ञापन


जल्द इसका समाधान किया जाएगा
जल्द इसका समाधान किया जाएगा। क्रैश बेरियर को ठीक जगह लगाया जाएगा और डंगे को जल्द लगा दिया जाएगा, ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। -कमलनंद, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग नित्थर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें