फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी तकलेच में मधुमेह रोग बारे किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच में खंड स्तरीय मधुमेह दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकलेच के उप प्रधान कृष्ण मजटू ने की। कार्यक्रम में ग्रामीणों को मधुमेह रोग और इससे बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षिका ने ग्रामीणों को मधुमेह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पहाड़ी भाषा में मधुमेह फैलने और इसकी रोकथाम के तरीके बताए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि इस रोग से बचने के लिए सुबह और शाम आधा-आधा घंटा सैर करें, तनाव को कम करने के लिए ध्यान लगाएं और भोजन में सब्जियों को अधिकाधिक प्रयोग करें।
उन्होंने कहा कि बाहर के खाने को अनदेखा करें। कार्यक्रम में आए लोगों की आरबीएस जांच भी की गई और आईईसी मैटिरियल भी बांटा गया। इस दौरान मधुमेह को लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। पंचायत उप प्रधान कृष्ण मजटू ने कार्यक्रम की सराहना की और स्वास्थ्य विभाग से भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। इस मौके पर हेल्थ वर्कर कौश्लया, मीरा, चंद्रप्रभा, निका, सुषमा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें