फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काशंग-जंगी बहाव सिंचाई नहर को जल्द किया जाए दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विकास संघ ने उपायुक्त किन्नौर को सौंपा ज्ञापन, समस्या दूर करने की रखी मांग
विज्ञापन

28 किलोमीटर लंबी नहर से 900 हजार हेक्टेयर भूमि पर होती है सिंचाई
लंबित 25 से 30 लाख का भी हो शीघ्र किया जाए भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पूह ब्लॉक के कृषि विकास संघ रारंग और आकपा पंचायत क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा को काशंग-जंगी बहाव सिंचाई परियोजना के लंबित बिलों के भुगतान को लेकर आर्थिक अनुदान संबंधी मांग उठाई। प्रतिनिधियों ने नवरतन नेगी की अध्यक्षता में उपायुक्त का ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि 13 हजार फीट की ऊंचाई से 28 किलोमीटर लंबी काशंग-जंगी बहाव सिंचाई योजना को 2023 और 2024 में प्राकृतिक आपदा आने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। ग्रीष्म ऋतु और सूखा काल में सिंचाई जल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने तकनीकी मार्गदर्शन में नहर को सुचारु किया था। इस आपातकाल समय पर नहर को बहाल करना अनिवार्य था। उस समय जल शक्ति विभाग के पास आवश्यक बजट न होने के कारण करीब 25 से 30 लाख रुपये के बिलों का भुगतान लंबित है। सीमेंट, रेत और अन्य निर्माण सामग्री सहित मजदूरों का मजदूरी बिल का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नेगी ने कहा कि काशंग-जंगी बहाव सिंचाई परियोजना से 900 हजार हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई होती है। यह 28 किलोमीटर लंबी नहर है। सर्दियों में नहर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। ऐसे में नहर की मरम्मत करना जरूरी है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से नहर को दुरुस्त करने और लंबित पड़ी 25 से 30 लाख रुपये की अदायगी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इस मौके पर महासचिव रिचेन बिष्ट, गुरनाम, शिव चंद, रमन राज, क्रजंग छेरिंग, समन पलजोर और दावा ग्यालछन मौजूद रहे। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि सुपरिटेंडिंग इंजीनियर शक्ति विभाग रिकांगपिओ को उचित कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें