निरमंड (कुल्लू)। पुलिस थाना निरमंड की टीम ने होटल से शराब की छह बोतलें बरामद की हैं। गुप्त सूचना के आधार पर अर्सू में एक होटल में पुलिस ने दबिश दी और तलाशी के दौरान ऊना नंबर-1 मार्का शराब की छह बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने मोहन निवासी तनगूर तहसील निरमंड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने की है।