फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देलठ ने मार्चपास्ट में मारी बाजी

विज्ञापन
ननखडी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में मार्चपास्ट के विजेता को सम्मानित करते मुख्यातिथि - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ननखडी(रामपुर बुुशहर)। ननखड़ी खंड की 27वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को देलठ में हुआ। इसमें आयोजित मार्चपास्ट प्रतियोगिता में देलठ स्कूल ने बाजी मारी जबकि केंद्र प्राथमिक स्कूल जाहु दूसरे और मझौली टिप्पर तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में आठ जोन और चार निजी स्कूलों के 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खो-खो वॉलीबाल, कबड्डी बैडमिंटन, एकलगान, समूहगान और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ पशु पालन विभाग के अधिकारी डॉ. सुरेश कपूर ने किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि खेल का जीवन में बहुत महत्व है, जिसको हार या जीत से नहीं आंका जा सकता है।
डॉक्टर सुरेश कपूर की प्रारंभिक शिक्षा भी राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला देलठ में हुई है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी हुई है कि जिस स्कूल में मैं पढ़ा, आज उसी स्कूल में मुझे बतौर मुख्यातिथि आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल प्रबंधन को 10,000 की नगद राशि भेंट की। इस अवसर पर बीपीओ ननखड़ी आसीराम रोच, प्रदीप कपूर, नवीन कपूर, जयपाल ठाकुर, रक्षपाल खाची बीडीसी सदस्य हिमना देवी, एसएमसी प्रधान मस्तराम धर्मपाल गुप्ता सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें