फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: केउरी और बख्ता में गहराई पेयजल किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों ग्रामीणाें को 14 दिन बाद मिल रहा पानी, नित्थर पंचायत के कई गांवों में समस्या
विज्ञापन

सड़क से दूर गांव, न कोई हैंडपंप की सुविधा, एक बावड़ी के सहारे दो गांवों के ग्रामीण

तीन किलोमीटर दूर से पीठ पर ढो रहे पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर पंचायत के दो गांवों केउरी और बख्ता में पेयजल संकट गहरा गया है। दोनों गांवों में सौ से अधिक लोग रहते हैं, जिनको 14 दिन में एक बार पेयजल नसीब हो रहा है। पानी की एक-एक बूंद के लिए दोनों गांवों के ग्रामीण संघर्ष कर रहे हैं। लोग तीन किलोमीटर दूर से पीठ पर पानी ढोने को मजबूर हैं। नित्थर पंचायत के उपप्रधान होशियार चंद, संजय कुमार, जियालाल, निहाल चंद, रमेश कुमार, बसंत लाल और शंकर का कहना है कि हमें पानी मुंडापानी केउरी बख्ता लाइन से आता है। 14 दिन में पानी आ रहा है। लोग दो सौ लीटर से ज्यादा नहीं भर पा रहे हैं। ग्रामीणों को पानी तीन किलोमीटर से भी ज्यादा दूर नीनबा बावड़ी से पीठ पर लाद कर लाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और विभाग से शीघ्र समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पंप खराब होने से आई दिक्कत
सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग नित्थर प्रकाश भरद्वाज का कहना है कि पंप खराब होने की वजह से गांवों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पंप को ठीक करने के लिए मेकेनिक को भेज दिया गया है। इससे पहले चार दिनों में पेयजल आपूर्ति होती थी। जल्द पंप को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें