फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सिक्किम के पूर्व डीजीपी सनम डुब्के पंचतत्व में विलीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पैतृक गांव यांग्पा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री जगत नेगी सहित हजारों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के यांग्पा-1 से संबंध रखने वाले सिक्किम के पूर्व डीजीपी सनम डुब्के नेगी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी शामिल हुए। मंत्री ने पूर्व डीजीपी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सनम डुब्के 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। हजारों लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। वह कुछ दिन पहले सिक्किम से अपने पैत्तृक गांव यांग्पा-1 में आए थे। उनका हृदय गति रुकने के कारण देहांत हो गया। वह मिलनसार और निर्विवाद आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। सरकार की ओर से राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ पुलिस उप अधीक्षक, एसडीएम निचार सहित अन्य अधिकारी उनके निवास स्थान पहुंचे और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस के जवानों ने हवाई फायर करके उन्हें सलामी दी। एसडी नेगी ने पत्रकारिता से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। उन्होंने आईपीएस की परीक्षा पास की और सिक्किम कैडर के आईपीएस अधिकारी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें