फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई के गजटा जंगल में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई के गजटा जंगल के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस ने इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। व्यक्ति बिहार का रहने वाला था और मिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कोटखाई से टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति कायल के पेड़ से 40 फीट ऊपर रस्सी से लटका पाया गया। मृत व्यक्ति को अग्निशमन विभाग कर्मचारियों की सहायता नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान रविंद्र महतो पुत्र लालजी महतो निवासी गांव व डाकघर शामपुर दरबा पूर्वी चंपारण बिहार के तौर पर हुई है। मृतक मिस्री का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें