फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता में दलाश बना विजेता

विज्ञापन
ुंगश में सरस्वती विद्या मंदिर की संकुल स्तरीय अंडर-17 खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाडी जीत के लिए ? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर की अंडर-17 खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो के शिशु वर्ग में दलाश टीम विजेता बनी। वहीं कबड्डी में आनी की टीम ने खिजाब जीता है। इसके अतिरिक्त समूह गान के शिशु वर्ग में कराणा प्रथम, नाटी में कुंगश, नाटी बाल वर्ग में कुंगश, किशोर वर्ग में आनी, भाषण के शिशु वर्ग और बाल वर्ग में कुंगश और किशोर वर्ग में आनी प्रथम रहा। खो-खो प्रतियोगिता के छात्र शिशु वर्ग में दलाश, छात्रा शिशु वर्ग में कुंगश और लड़के और लड़कियों के बाल वर्ग में कुंगश प्रथम, लड़कियों के किशोर वर्ग में कुंगश प्रथम रहा।
विज्ञापन

कबड्डी लड़कों के शिशु वर्ग में आनी विजेता बना जबकि लड़कियों के वर्ग में कराणा प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों के बाल वर्ग में आनी प्रथम और लड़कियों के बाल वर्ग में दलाश ने पहला स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में प्रथम स्थान पर आनी जबकि नित्थर दूसरे स्थान पर रहा। शिशु वर्ग की चैस प्रतियोगिता में दलाश प्रथम, लड़कियों के वर्ग में कुंगश अव्वल रहा। बाल वर्ग में कुंगश प्रथम जबकि लड़कियों में च्वाई प्रथम रहा।
किशोर वर्ग के चैस में आनी प्रथम जबकि लड़कियों में कुंगश प्रथम रहा। प्रतियोगिता में आनी, च्वाई, दलाश, नित्थर, कुंगश और कराणा स्कूल के चार सौ प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में कुंगश पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर और कराणा-1 पंचायत की प्रधान रचना ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर संकुल प्रमुख दीपक ठाकुर, योग प्रमुख प्रकाश, प्रेमपॉल, चुन्नीलाल, राजेश, सोहनी राम और दिलीप वर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें