फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश स्कूल में नए सत्र में मिलेगी आधुनिक साइंस ब्लॉक की सुविधा

विज्ञापन
दलाश स्कूल में निर्माणाधीन विज्ञान भवन। संवाद
विज्ञापन
करोड़ों से बन रहा साइंस ब्लॉक का भवन, दो महीने में निर्माण कार्य होगा पूरा
विज्ञापन

वर्ष 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रखी थी भवन की आधारशिला
आशीष शर्मा
दलाश (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश में अगले शैक्षणिक सत्र से आधुनिक साइंस ब्लॉक की सुविधा मिलेगी। 1.12 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला भवन का निर्माण दो महीने में पूरा हो जाएगा। वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने स्कूल में साइंस ब्लॉक के भवन की आधारशिला रखी थी। अब नौ साल बाद इसका निर्माण कार्य पूरा होने जा रहा है। वर्तमान में दलाश स्कूल के विज्ञान विषय के विद्यार्थी आधुनिक लैब और कमरों की कमी से जूझ रहे हैं। कमरों के अभाव में विद्यार्थियों को कई प्रकार की समस्याएं पेश आ रही हैं। विद्यार्थियों की समस्याओं को दूर करने और आधारभूत ढांचे में सुधार करने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने वर्ष 2016 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश में विज्ञान ब्लॉक की आधारशिला रखी थी। भवन निर्माण से विज्ञान विषय के छात्रों को प्रैक्टिकल करने आसानी होगी। साथ ही कक्षा लगाने के लिए स्कूल प्रबंधन को भी कमरों की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कश्यप ने बताया कि स्कूल में कमरों की कमी से शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को परेशानी पेश आ रही है। भवन निर्माण से छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी। साइंस ब्लॉक के बनने से विद्यार्थियों को विज्ञान लैब और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

दो माह में बनकर तैयार होगा भवन
लोक निर्माण विभाग दलाश सब डिवीजन के सहायक अभियंता ज्ञान भारती ने कहा कि साइंस ब्लॉक भवन का काम इन दिनों प्रगति पर है। करीब दो माह के अंदर भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें