फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आपदा के बाद भी बरकल-थला सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं

विज्ञापन
रामपुर की बरकल-थला सड़क बरसात के बाद भी नहीं हो पाई दुरूस्त। संवाद
विज्ञापन
दुर्गम मुनीश पंचायत के ग्रामीण आवाजाही करने में झेल रहे परेशानी
विज्ञापन


. सड़क पर पड़ा मलबा नहीं हटा पाया विभाग, क्षतिग्रस्त सड़क की नहीं सुधरी हालत
. विभाग के आश्वासनों के बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के कई आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बरसात के बाद भी यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। बरकल-थला सड़क अभी तक बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाई है। ऐसे में दुर्गम पंचायत मुनीश के ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों की मांग के बावजूद लोक निर्माण विभाग न तो सड़क की हालत सुधार पाया है और न ही क्षतिग्रस्त सड़क पर डंगे लग पाए हैं। विभाग केवल आश्वासन देने तक सिमट गया है। रामपुर विकास खंड की दूरदराज की मुनीश पंचायत को जोड़ने वाली बरकल-थला संपर्क सड़क की हालत लंबे समय से खस्ताहाल है। पिछले साल भारी बरसात के दौरान इस सड़क के डंगे ढह गए थे, जो अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाए हैं। कई स्थानों से बरसात का मलबा भी नहीं हट पाया है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क को छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक तौर पर खोला है। इस सड़क जल निकासी नालियां भी नहीं बन पाई हैं और न न ही गड्ढों को भरा गया है। टारिंग का नामोनिशान मिट चुका है। इस सड़क पर रोजाना सैकड़ों लोग छोटे वाहनों से सफर करते हैं। ग्रामीण छोटे वाहनों में भारी भरकम किराया देकर सफर कर रहे हैं। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की लचर कार्यशैली को लेकर रोष है। इस सड़क से मुनीश पंचायत के क्षेत्रथला, जांतड, बरकल और बाहली गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलता है।
आंदोलन करने को होंगे मजबूर

ग्रामीण राजवीर मसोई, हिम्मत सिंह, लायक राम, जगत सिंह, किशोरी लाल, विश्व रंजन मसोई और सैनराम समेत ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को चेताया है कि यदि खस्ताहाल सड़क को समय रहते सुधारा नहीं गया, तो ग्रामीण सरकार और विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले समस्या को लेकर विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात हुई थी। उनसे केवल आश्वासन ही मिला, जबकि धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा मुद्दा
मुनीश पंचायत प्रधान भजन दास ने बताया कि सड़क की खस्ताहाल का मुद्दा लोक निर्माण विभाग के तकनीकी अधिकारियों के समक्ष कई बार उठाया जा चुका है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है।

रामपुर की बरकल-थला सड़क बरसात के बाद भी नहीं हो पाई दुरूस्त। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें