फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को रिकांगपिओ अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है। इससे हजारों मरीजों को जिले में भी उपचार की सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही उन्हें अब डायलिसिस करवाने के लिए शिमला और चंडीगढ़ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे समय की बचत के साथ ही उपचार पर आने वाले खर्च भी कम होगा।
विज्ञापन

24 घंटे उपलब्ध रहेगी सुविधा
क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में निशुल्क डायलिसिस सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और हंस फाउंडेशन के बीच एक एमओयू साइन किया गया है। इसके तहत हंस रीनल केयर के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में निशुल्क डायलिसिस सेवाएं शुरू की गई हैं।
जिले के क्षेत्रीय अस्पताल में किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस की सुविधा शुरू कर दी गई है। अस्पताल मरीजों को इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एमएस नेगी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी रिकांगपिओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें