फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में पकड़ी 264 अवैध शराब की बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
केदी गांव से 264 बोतल शराब बरामद
विज्ञापन

नेरवा (रोहड़ू)। तहसील नेरवा के केदी गांव से पुलिस ने 264 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि केदी गांव में एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री का धंधा करता है तथा उसने एक निर्माणाधीन घर में भारी मात्रा में शराब रखी हुई है। सूचना के आधार पर नेरवा पुलिस की टीम ने एसएचओ नेरवा कुलवंत कंवर की अगवाई में केदी में दबिश देकर एक निर्माणाधीन घर के शौचालय के गड्ढे से 22 पेटी संतरा नंबर वन देसी शराब बरामद की है। अवैध शराब रखने के जुर्म में सुरेश कुमार गांव व डाकघर केदी, तहसील नेरवा को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस थाना नेरवा में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। दबिश देने वाली पुलिस टीम में एएसआई जसवंत, एचएएसआई मदन लाल, हेड कांस्टेबल सनी बोध, कांस्टेबल बुद्धि सिंह और कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल रहे। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से रखी गई शराब की बोतलों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें