फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दलाश (कुल्लू)।
आनी उपमंडल की कोहिला पंचायत के झमेड़ गांव में बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार सोमवार को कोहिला पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11.30 बजे झमेड़ गांव का भूमि चंद (70) पुत्र हरंचद, कोहिला, आनी अपनी भेड़, बकरियों को चारा लाने के लिए अपने खेत गया था।
विज्ञापन

घास काटते समय पेड़ से गुजरती एचटी लाइन से टहनियां टकराई और इससे करंट पूरे पेड़ में दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से भूमि चंद की मौके पर ही मौत हो गई। प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एचटी लाइन टकराने से स्पार्किंग हुई। उन्होंने इसकी सूचना आनी पुलिस थाना में दी। आनी थाना प्रभारी भाग चंद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आनी पहुंचाया। पुलिस ने भारतीय दंड संहित की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें