फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्ट के जाल में फंस रहे रोहड़ू के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
क्षेत्र के दूरदराज गांव में चिट्टे का कारोबार पनपना शुरू हो चुका है। नशीली दवाइयों पर शिकंजा कसने के बाद पुलिस के लिए अब चिट्टे के काले धंधे को रोकना नई चुनौती बन चुका है। चिड़गांव पुलिस को मंगलवार को चिट्टे के साथ पकड़े गए युवक से इस काले कारोबार का राज खुलने की उम्मीद है। बीते कुछ माह से रोहड़ू के कई युवा इस नशे की चपेट में आ गए हैं।
गांव के कई ठिकानों पर स्थानीय युवाओं के सहयोग से इस नशीले जहर को बेचा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि इसके कारोबारी पंजाब के बाद अब इस क्षेत्र में अपने पांव पसार रहे हैं। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना जरूर होगी। लेकिन इसके कारोबारी को पकड़ने में अभी तक रोहड़ू उपमंडल की पुलिस को पहली सफलता चिड़गांव में मिली है। पुलिस ने दूरदराज खाबल गांव के एक युवक को दो ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड से आ रहीं नशीलीं दवाइयां
रोहड़ू उपमंडल में बीते दस साल में प्रतिबंधित नशीली दवाई का कारोबार चरम पर पहुंच चुका था। पुलिस ने बीते दो सालों में करीब दो दर्जन युवाओं को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ गिरफतार किया। पूर्ण प्रतिबंध लगने के बाद दवाइयों की खेप यहां उत्तराखंड से पहुंचती रही। पकडे़ गए युवकों ने भी पुलिस के सामने इसका खुलासा किया था। पुलिस की सख्ती के बाद अब इस कारोबार से जुडे़ लोग युवाओं को चिट्टे के जाल में फंसा रहे हें।

च्टिटे की पहचान आसान नहीं
आम लोगों को अभी तक चिट्टे की पहचान करना आसान नहीं है। ऐसे में इससे जुडे़ लोग इसे आसानी से बेच रहे हैं। चिट्टे का हेरोइन के नाम से जाना जाता है। आज दुनियों में दस खतरनाक नशे में हेरोइन शुमार है। इसकी कीमत भी अन्य नशों से अधिक होती है।
विज्ञापन


जान ले लेता है चिट्टे का नशा
सिविल अस्पताल रोहड़ू के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रविंद्र शर्मा का कहना है चिट्टे का नशा करने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। चिट्टे में पांच गुना ज्यादा कार्बन मोनोऑक्साइड और तीन गुना ज्यादा टार होता है। कार्बन मोनोऑक्साइड बगैर रंग और गंध वाली गैस रोगी की जान भी ले सकती है। कोकेन या क्रेक की आदत एक बार सेवन से भी हो सकती है। जरूरत से ज्यादा डोज लेने पर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। नशीली दवाओं के सेवन से रोगी को बहुत ही गंभीर किस्म का डीहायड्रेशन हो सकता है। इनके अलावा इसके सेवन से किडनी की बीमारी या डिप्रेशन में व्यक्ति चला जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें