फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवी में नाबालिग से बलात्कार का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
नाबालिग गर्भवती, शिमला में चल रहा है उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)। कुपवी तहसील के अंतर्गत एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग गर्भवती है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग ने कुपवी थाने में मामला दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि जिला सिरमौर निवासी शुभम शर्मा ने उसके साथ मार्च 2018 में दुष्कर्म किया। फिर वह गर्भवती हो गई। बयान के आधार पर कुपवी थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट की धारा-4 के अंतर्गत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीड़िता का शिमला में उपचार चल रहा है। स्थिति में सुधार होने एवं उपचार प्रक्रिया पूरी होने के बाद लड़की का मेडिकल करवाया जाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें