विदेश भेजने के नाम पर साढ़े पांच लाख ठगे
फिरोजपुर। थाना मल्लांवाला पुलिस ने इटली भेजने का झांसा देकर एक युवक से पांच लाख 66 हजार रुपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गुरदेव सिंह वासी मल्लांवाला ने बताया उसके बेटे लवप्रीत सिंह को इटली भेजने के लिए जतिंदर पाल सिंह वासी कपूरथला ने पांच लाख 66 हजार रुपये की मांग की थी। उसने जतिंदरपाल को उक्त धनराशि भी दे दी थी। काफी समय बीतने पर भी लवप्रीत को इटली नहीं भेजा। जब जतिंदरपाल से धनराशि वापस मांगी तो देने से इनकार कर दिया। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने जतिंदर पाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई रमेश सिंह के मुताबिक आरोपी की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।