फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। सरस्वतीनगर पुलिस चौकी के अंतर्गत शेखलकैंची में सोमवार देर रात एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ। जब पिकअप नंबर यूके08सीए 5498 शेखल कैंची की ओर शेखल संपर्क मार्ग पर जा रही थी। इस बीच गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी को देखा तथा चालक को गाड़ी से निकालकर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही चालक की मौत हो गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान रवि (28) पुत्र सुरेश, गांव ओरंगाबाद, जिला हरिद्वार के रुप में हुई है। डीएसपी रोहड़ू अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि हादसा सोमवार को देर रात हुआ है। हादसे में गाड़ी के चालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें