फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में मृत मिला बैंक अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। स्थानीय होटल के कमरे में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति बैंक में कार्यरत था। सूचना के बाद मृतक की पहचान सुभाष चंद्र शर्मा (55) निवासी अलवर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष चंद्र शर्मा यूको बैंक चंडीगढ़ के सेक्टर 22 डी में वरिष्ठ प्रबंधक निरीक्षक के पद पर तैनात थे। मंगलवार को वे यूको बैंक का ऑडिट करने के लिए रोहड़ू पहुंचे। उन्होंने रात को रोहड़ू बाजार मेें एक होटल का कमरा बुक करवाया। बुधवार सुबह होटल में कर्मचारियों में उन्हें कमरे में मृत पाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदय गति का रुकना सामने आया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी है। परिजनों ने बताया कि सुभाष चंद्र शर्मा डायबिटीज के मरीज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को सिविल अस्पताल रोहड़ू में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदय गति का रुकना सामने आया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें