फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटकोटी में 410 ग्राम के साथ पकड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटकोटी में 410 ग्राम
विज्ञापन

भांग के साथ युवक धरा
जुब्बल (रोहड़ू)। पुलिस ने शुक्रवार शाम हाटकोटी में 410 ग्राम भांग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। जहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार जुब्बल पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार की टीम शुक्रवार शाम गश्त पर थी। टीम में मुख्य आरक्षी अश्वनी कुमार, मुख्य आरक्षी करतार सिंह, मानद मुख्य आरक्षी बाबू लाल और अनिल कुमार शामिल थे। पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी बीच एक युवक हाटकोटी कैंटी में पहुंचा। युवक के पीठ पर बैग था। पुलिस को देखकर युवक घबराकर भागने लगा। पुलिस ने युवक को पकड़ा तथा छानबीन शुरू की। युवक के पास से पुलिस ने 410 ग्राम चरस बरामद की है। युवक की पहचान पवन कुमार (24) गांव सासकीर (जुब्बल) के रुप में हुई है। पुलिस ने एनडीएपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें