फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 ग्राम चिट्टे, 1 ग्राम चरस संग धरा एक युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टा, चरस और नकदी सहित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। मंगलवार को रामपुर में खोपड़ी के समीप जीरो प्वाइंट से पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। युवक से 3 ग्राम चिट्टा और 1 ग्राम चरस सहित 38 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी रविंद्र नेगी की अगुवाई में उक्त क्षेत्र में पुलिस ने नाका लगा रखा था।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अजय ठाकुर से चेकिंग के दौरान चिट्टा, चरस और 38 हजार रुपये नकद पकड़े गए हैं। आरोपी छलावट गांव, भड़ावली पंचायत का निवासी है और सरकारी विभाग में कार्यरत है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्र नेगी ने कहा कि चेकिंग के दौरान एक युवक की तलाशी ली गई तो उससे 3 ग्राम चिट्टा बरामद, एक ग्राम चरस और 38 हजार रुपये नकद पकड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें