फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों का पुलिस रिमांड बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मीरू में नवनिर्मित तीन मंजिला भवन के शीशे तोड़ने के मामले और सेब के पौधों की बगीचों की सुरक्षा दीवार गिराने मामले में अदालत ने आरोपियों का चार दिन और पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी के प्रभारी श्याम तोमर की अगुवाई में बुधवार को एएसआई नरपतराम की टीम ने चारों युवकों को घटनास्थल का दौरा करवाया और किस तरह सरकारी संपत्ति सहित लोगों की निजी संपत्ति को क्षति पहुंचाई हैं, के बारे जाना। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ टापरी प्रमोद नेगी ने कहा कि प्राथमिक जांच में डेढ़ लाख रुपये तक नुकसान का अनुमान लगाया है। डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल सिंह ने कहा कि चारों स्थानीय युवकों का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है। आरोपी फिर अदालत में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें