फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 हजार रुपये लूटकर भाग रहे बदमाश को युवक ने पकड़ा

Wed, 07 Feb 2018 09:36 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
ऑटो से जा रहे सिंचाई विभाग के रिटायर सहायक अभियंता रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी से बाइक सवार बदमाश ने कैश भरा बैग लूट लिया। वारदात फिराक चौराहे के पास हुई। 64 हजार रुपये लूटकर भाग रहे बदमाश को बाइक सवार युवक ने पीछा करके छात्रसंघ चौराहे के पास पकड़ लिया। युवक ने शोर मचाया, जिसे सुनकर पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस ने बदमाश के पास से बैग बरामद कर लिया, जिसमें पूरी रकम मिल गई। बदमाश से पूछताछ हो रही है। पुलिस को कई घटनाओं के पर्दाफाश की उम्मीद है।
विज्ञापन


कैंट क्षेत्र के दक्षिणी बेतियाहाता निवासी रामेश्वर प्रसाद का बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में अकाउंट है। बुधवार को वह बैंक से 60 हजार रुपये निकाले। चार हजार रुपये उनके पास पहले से मौजूद थे। रकम एक बैग में रखकर रिक्शे से अंबेडकर चौराहे पर पहुुंचे। वहां से ऑटो में सवार हुए। तभी बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर बैग लूट लिया। झपट्टा मारने से बुजुर्ग चलते टेंपो से गिरते-गिरते बचे।

फिराक चौराहे के पास यह वारदात बाइक सवार एक युवक ने देखी। युवक ने बदमाश का पीछा किया और छात्रसंघ चौराहे के पास उसे पकड़ लिया। युवक के शोर मचाने पर चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी आए और बदमाश को हिरासत में ले लिया। बदमाश के पास से मिले बैग में 64 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें