फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारसैन में दो लोगों से डेढ़ किलो चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। कुमारसैन क्षेत्र में शनिवार को कुमारसैन पुलिस थाना के तहत दो मामलों में दो युवकों से करीब डेढ़ किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विशेष अन्वेषण इकाई के प्रभारी अंबी लाल की अगुवाई में कुमारसैन के जाबली में शिमला-चंडीगढ़ बस नंबर एचपी 06- 9179 में बैठा जयदीप पुत्र धर्मपाल निवासी शाहबाद दिल्ली के पास से 1 किलो चरस बरामद की गई। वहीं, दूसरे मामले में जाबली में सोईधार-शिमला-हरिद्वार बस नंबर एसपी 63ए 2534 में बैठा युवक विजय सिंह गांव घनेर तहसील आनी जिला कुल्लू से 465 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें