आनी (कुल्लू)। फेसबुक पेज पर जातिसूचक शब्द लिख कर पोस्ट करना आनी के एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी आनी अनिल कुमार ने बताया कि फेसबुक में चेतन ठाकुर के नाम से आईडी बनाकर और उसमें अपने बॉयोडाटा में खुद को चेत राम निवासी लामीधार डाकघर शवाड़ बताया गया है। व्यक्ति ने फेसबुक पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कॉमेंट बॉक्स में पुलिस को अपनी जेब में बताया। इसके बाद व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि व्यक्ति के विभिन्न ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। उसकी तलाश जारी है। दावा किया कि इस व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।