फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहा में सेब के बगीचे में लगी आग, पौधों को हुआ नुकसान

Mon, 17 Feb 2020 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उपमंडल ठियोग के साथ लगते देहा में एक निजी बगीचे में आग लगाने के आरोप में पुुलिस ने एक नेपाली मूल के युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनाहन के चक चिला में घासनी में अचानक आग भड़क उठी। देहा में रविवार देर शाम सेब के बगीचे इसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन


सुरेंद्र पुत्र सुखपाल के 100 पौधे, बलगबीर पुत्र सुखपाल के 100 पौधे, लच्छी राम पुत्र पाणू राम के 50 पौधे, लच्छी देवी पुत्री माठू राम के 100 पौधे, साहिल पुत्र प्रकाश 30 पौधे और नारायण पुत्र वरिया के 50 सेब के पौधे आग की चपेट में आ गए। उधर, डीएसपी ठियोग कुलबिद्र सिंह ने बताया कि आग किसी नेपाली मूल के व्यक्ति ने लगाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें