रामपुर बुशहर। वीरवार रात पंजाब के एक व्यक्ति से पुलिस ने 22 ग्राम चिट्टा (हेरोईन) बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को नाके के दौरान यह सफलता मिली है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात को पुलिस ने रामपुर-रचोली मार्ग पर वन विभाग कार्यालय के समीप नाका लगाया था। इस दौरान यहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने शक के आधार पर रोका और पूछताछ शुरू की। इस दौरान उक्त व्यक्ति काफी घबरा गया। शक होने पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने राजकुमार निवासी वार्ड नंबर 14 फिरोजपुर, पंजाब से 22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग कार्यालय के पास पुलिस ने एक व्यक्ति से 22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस उससे गहन पूछताछ की जा रही है।