फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटी गांव में सेप्टिक टैंक में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या का जताया अंदेशा, खनेरी अस्पताल में हंगामा, डीएसपी और एसडीएम ने संभाली स्थिति
विज्ञापन

बिल काटने के लिए डोबी गांव की ओर गया था युवक, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की गोपालपुर पंचायत में रविवार को बिजली बिल काटने गए युवक का शव संदिग्ध हालात में सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सोमवार को खनेरी अस्पताल परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय गंगाराम, पुत्र स्व. छोटू राम निवासी गांव जलींड, डाकघर गौरा, तहसील रामपुर, रविवार को बिजली के बिल काटने के लिए डोबी गांव की ओर गया था। रविवार शाम को स्थानीय लोगों ने कोटी गांव के एक सेप्टिक टैंक में उसका शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए सोमवार को खनेरी अस्पताल में हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए एसडीएम रामपुर निशांत तोमर और डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। परिजनों का कहना है कि मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान हैं। इसके अलावा साथ जिन संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ है, उससे साफ है कि उसकी हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में फेंका गया है। परिजनों ने प्रशासन और पुलिस से गुहार लगाई कि मामले की जांच कर आरोपियों को पकड़ा जाए। एसडीएम निशांत तोमर ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि इस मामले के हर पहलू की बारीकि से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
युवक का शव सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
चंद्रशेखर कायथ, डीएसपी रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें