फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हाटकोटी में चिट्टे के साथ दो व्यक्ति धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। पुलिस ने हाटकोटी में चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस की टीम ने हाटकोटी में पराहट पुल पर नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस की टीम यहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान दो व्यक्ति कार में यहां पहुंचे।
विज्ञापन


गाड़ी की तलाशी के दौरान दो लोगों से 13.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी गांव नैनहार (जुब्बल), ईशान गांव राजिंद्र सिंह गांव शिरठी (जुब्बल) के रूप में हुई है। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। डीएसपी रोहड़ू चमनलाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें