फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस से नशे की खेप के साथ दो युवक धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू बाजार के एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने दो युवकों को चरस और चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। वीरवार शाम पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में तलाशी ली। गेस्ट हाउस के एक कमरे में सुनील कुमार की पहनी हुई सदरी की जेब से 17 पुड़ियां नशे की बरामद कीं। इसमें 5.68 ग्राम अफीम, 9.40 ग्राम चरस, 0.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। वहीं दूसरे युवक अशोक कुमार की जींस की जेब से 0.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से दोनों आरोपियों को नौ सितंबर तक पुलिस रिमांड में रखा गया है। डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें