फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस एकल श्रेणा में डा. रूपेश ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर एचपीएस स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से आयोजित चार दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एकल श्रेणी में डॉ. रूपेश पारपे और युगल श्रेणी में थौंगम अमरजीत और कपिल रामटा की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने खेल भावना को प्रदर्शित करते हुए बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता को एकल, युगल एवं पूल टीमों की तीन श्रेणियों में बांटा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एकल श्रेणी में थौंगम अमरजीत ने द्वितीय और कपिल रामटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं डॉ. रूपेश पारपे, पिंटू दास ने द्वितीय एवं सतीश ठाकुर और रवि जमवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूल टीमों की श्रेणी में पूल ए पूल और पूल ठ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। समापन समारोह में परियोजना प्रमुख सुरेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव, महाप्रबंधक मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सुरीन, उपमहाप्रबंधक अमन कटोच और उपमहाप्रबंधक राजीव सिंधु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें