रामपुर बुशहर। रामपुर के दत्तनगर में आयोजित क्रिकेट ट्रॉफी पर ब्लैक ब्वॉयज रामपुर ने कब्जा किया। खिताबी मुकाबले में वर्ल्ड इलेवन को ब्लैक ब्वॉयज ने करारी शिकस्त दी।
साइमंड ब्वॉयज दत्तनगर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में वार्ड पंच मोहन सिंह मुख्यातिथि थे। खिताबी मुकाबले में वर्ल्ड इलेवन ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में 78 रन बनाए। जवाब में ब्लैक ब्वॉयज टीम के सलामी बल्लेबाज बॉबी की तूफानी बल्लेबाजी ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए।
बॉबी ने अर्द्धशतक जमाकर 5 ओवर में ही जीत टीम को जीत दिला दी। वहीं, उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकट भी अपने नाम किए। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से बॉबी को नवाजा गया। साहिल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और दीपू को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। क्लब के अध्यक्ष रणवीर ने कहा कि मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 55 हजार और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये की राशि से नवाजा। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद, नरेंद्र, दयाल सिंह कायथ, यशविंद्र ठाकुर, विनोज नेगी, साहिल, हर्ष और सोनू सहित कई अन्य मौजूद रहे।
--