संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एचपीसीए की ओर से जूनियर अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कोटखाई के गुम्मा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जाएगा। रामपुर के दत्तनगर स्कूल मैदान में 19 नवंबर को ट्रायल होगा। ट्रायल में जो खिलाड़ी चयनित होंगे, वे गुम्मा में होने वाले टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। एचपीसीए की ओर से यह टूर्नामेंट दिवंगत संजीव ठाकुर और अमित ठाकुर (मोंटू) एसडीसीए के पूर्व क्रिकेटर की याद में करवाया जा रहा है।
यह ट्रायल साई क्रिकेट अकादमी दत्तनगर मैदान में होगा। एक सितंबर, 2005 या उसके बाद की जन्मतिथि के खिलाड़ी पात्र होंगे। ट्रायल साहिल सानी और जितेंद्र मेहता की अध्यक्षता में होगा।