फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच : विकेट गिरेगा तो लगेगा पौधा, नशे को होगी चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तान में क्रिकेट प्रतियोगिता से अनूठी पहल, मैच 27 अप्रैल से
विज्ञापन

प्रत्येक विकेट पर एक पौधा और हैट्रिक पर क्लब रोपेगा पांच पौधे
विजेता टीम को 71 हजार और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। 15/20 घाटी के मिनी स्टेडियम कस्तान में 27 अप्रैल से अशोक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति को लेकर अनूठी पहल की जा रही है।
आयोजक कमेटी ने निर्णय लिया है कि प्रतियोगिता के दौरान हर विकेट गिरने पर एक पौधा और हैट्रिक पर पांच पौधे लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर आयोजक कमेटी की बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष सुनील जिष्टू ने की। बैठक में बताया कि विजेता टीम को 71 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये और कप देकर सम्मानित किया जाएगा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 2,100 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष सुनील जिष्टू ने बताया कि प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर आयोजित की जा रही है। टीमों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है। 24 अप्रैल को लाइव ड्रॉ निकाला जाएगा। प्रतियोगिता में 48 टीमें भाग लेंगी। इस मौके पर आयोजक कमेटी के उपाध्यक्ष लभू कपाटिया, सचिव महेश ठाकुर, संयुक्त सचिव कपिल पालसरा, कोषाध्यक्ष मुकेश जिष्टू और मीडिया प्रभारी मिंटू जिष्टू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
आयोजकों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें