फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर के पाटबंगला मैदान में कल से लगेंगे चौके-छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब करवाएगा अविनाश नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

जीतने वाली टीम को एक लाख और ट्रॉफी मिलेगी, प्रदेश भर से भाग लेंगी टीमें
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के खेल मैदान पाटबंगला में दो फरवरी से अविनाश नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो रही है। क्रिकेट महासंग्राम में प्रदेशभर की टीमें भाग लेंगी। इसमें प्रथम रहने वाली टीम को एक लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र बोरिस की अध्यक्षता में इस सिलसिले में बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता लेदर बॉल फॉर्मेट पर आयोजित होगी। प्रतियोगिता में शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, सिरमौर सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में 32 टीमें ही भाग लेंगी। उपविजेता टीम को 50 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। नशा छोड़ो, खेल खेलो के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में क्लब के संयोजक दुर्गा प्रसाद, पूर्व प्रधान दयाल सिंह कायथ, अनिल नेगी, उपाध्यक्ष सुनील चौहान, यशवीर महाजन, यशवंत शर्मा, निटू शर्मा, करन जिष्टू, हर्ष कायथ, अभिषेक महाजन और डॉ. अक्षय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें