फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मस्तोट में आग से लकड़ी का मकान राख

विज्ञापन
मस्तोट गांव में आग की लपटों से ​घिरा मकान। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील की कलोटी पंचायत के मस्तोट गांव में वीरवार देर रात 10 : 30 बजे एक लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। आग से मकान राख हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह आग मस्तोट कलम सिंह के लकड़ी के मकान में अचानक लगी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार अभी सोया नहीं था। अचानक आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपने घेरे में ले लिया। इस दौरान मुस्तैदी से परिवार के सदस्यों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पर ग्रामीण भी इकट्ठा होकर राहत कार्यों में जुट गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। आग से मकान को नहीं बचाय जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें