फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग हाटकोटी मार्ग के निर्माण से कोटखाई में दो मकानों को बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। ठियोग-हाटकोटी मार्ग के निर्माण की वजह से कोटखाई में दो मकान गिरने के कगार पर हैं। एनएच विभाग की लापरवाही से मकानों में दरारें पड़ गई हैं। इस कारण मकान में रह रहे किरायेदारों को खाली करने की नौबत आ गई है। सड़क कई स्थानों पर टूट गई है। इस वजह से सड़क का मलबा मकानों के ऊपर गिर रहा है ।
विज्ञापन

कोटखाई के समीप ठियोग हाटकोटी सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। मगर क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है । इसकी वजह से कोटखाई में दो मकान खतरे की जद में आ गए हैं। स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई के ऊपर से गुजर रही ठियोग हाटकोटी सड़क अगर टूटी गई तो मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा। साथ ही साथ सड़क के किनारे बने भवन भी गिर सकते हैं । वहीं, दूसरी ओर कोटखाई बस स्टैंड के ऊपर सड़क कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। क्षतिग्रस्त सड़क का मलबा और पानी मार्ग से नीचे बने मकानों के ऊपर गिर रहा है। बार-बार समस्या को उठाने के बाद भी विभाग की ओर से इसे दुरुस्त नहीं किया गया है।
मकान मालिक मस्तराम चौहान और अजय रान्टा ने बताया कि विभाग के पास कई दफा गुहार लगाई मगर आज दिन तक विभाग की ओर से सुध नहीं ली गई। अब ये मकान कभी भी गिर सकते हैं। अजय रांटा ने बताया कि मकान में दरारें आ गई हैं, जबकि घर के आगे पीछे डंगा डह गया है । मकान को खाली करवाने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता मनोज भारद्वाज ने बताया कि सड़क से नीचे डंगा लगाना के टेंडर हो गए हैं। शीघ्र ही डंगा लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें