फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के जंगी रूकलिंग क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन किया घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले में एक साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जंगी और जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में 22 जवानों के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिले के लोग सहम गए हैं। वहीं, जिला प्रशासन, आईटीबीपी और स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए जंगी और रिकांगपिओ में कोविड सेंटर स्थापित कर सभी जवानों की उपचार प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को जंगी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के 17 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी, एडीएम पूह अश्वनी कुमार, डीएसपी विपिन कुमार, तहसीलदार मूरंग राजेश कुमार नेगी की अगुवाई में एक टीम जंगी के रूकलिंग में 43वीं वाहिनी के कैंपस पहुंची। आईटीबीपी के नौ लोग पहले से ही अपने कैंप क्षेत्र रूकलिंग जंगी में रहते थे, लेकिन 50 जवान कश्मीर से 23 जून को जंगी पहुंचे थे और उनके 30 जून को सैंपल लिए गए थे। वीरवार को 17 जवानों के संक्रमित होने की रिपोर्ट के बाद आईटीबीपी के क्षेत्र को पूरी तरह सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है, जबकि जंगी पंचायत को बफर जोन में रखा गया है। इस क्षेत्र में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों पर पूरी तरह से मनाही रहेगी।
सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि फिलहाल जंगी कैंप में रखे गए सभी 17 जवान और जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में रखे गए 5 जवान एकदम स्वस्थ हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियात के तौर पर आईटीबीपी के 55 वर्ष के दो और एक 57 वर्षीय कर्मी को कोविड केयर सेंटर रिकांगपिओ में रखा है, जहां उनका बराबर ख्याल रखा जा रहा है। सभी जवान स्वस्थ हैं और जल्द ठीक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें