फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में उपमंडल स्तर पर स्थापित होंगे कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में सर्दियों के मौसम की तैयारियों को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और विभिन्न विभागों के साथ उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बैठक की। इसमें सभी विभागाध्यक्षों को जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सर्दी के मौसम के दौरान आने वाली कठिनाइयों से निकलने के लिए जरूरी कदम उठाने और आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सर्दी के दौरान आपदा से बचाव के लिए जिला मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह के नियंत्रण कक्ष उपमंडल स्तर पर भी स्थापित होंगे। इससे लोग आपदा के समय यहां संपर्क कर सकेंगे और उन्हें प्रशासन की तरफ से शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाई जा सकेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को बर्फ के दौरान राष्ट्रीय उच्च-मार्ग सहित अन्य संपर्क सड़कों पर सुचारु यातायात सुनिश्चित बनाने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान बर्फ हटाने के लिए आवश्यक श्रम शक्ति और मशीनरी की व्यवस्था सहित अन्य मशीनों की जांच समय रहते पूरी की जाए। उन्होंने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल को किसी भी आपदा स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें