फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जगुणी-पनोली संपर्क सड़क का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
जगूणी पनोली सडक़ का निर्माण कार्य हुआ शुरू। संवाद
विज्ञापन
नोगवैली के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, किसान-बागवानों को नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में होगी सुगमता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत डंसा में निर्माणाधीन जगुणी-पनोली संपर्क सड़क का काम फिर से शुरू हो गया है। कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी प्रकट की है। सड़क का निर्माण कार्य सिरे चढ़ने से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। गौर हो कि उपायुक्त शिमला ने सड़क निर्माण कार्य के लिए बीते वर्ष साढ़े चार लाख की राशि पंचायत के लिए स्वीकृति की थी। तकनीकी खामियों के चलते देरी से यह कार्य शुरू हो रहा है। हालांकि, जगुणी के ग्रामीणों ने बीते साल आपसी अंशदान के जरिये सड़क का कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन बजट के अभाव में काम लटक गया था। बजट की स्वीकृति मिलते ही अब सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
करीब डेढ़ किलोमीटर का फासला उक्त दोनों गांव के मध्य पड़ता है। सड़क निर्माण के बाद पंचायत क्षेत्र के सभी गांव को इसका फायदा मिलेगा और साथ ही साथ 12/20 क्षेत्र को जोड़ने वाली एक अन्य सड़क विकल्प के तौर पर मील का पत्थर साबित होगी। जनप्रतिनिधि ग्रामीणों का सहयोग लेकर लगातार सड़क सुविधा मुहैया करवाने का प्रयास कर रहे हैं। सड़क बनने से क्षेत्र के हजारों किसान-बागवानों को भी सेब सहित अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया
पंचायत प्रधान देश कुमार हुड्डन और उपप्रधान जीएल डमालू ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने सभी स्वयं सेवी संगठनों और खास कर पनोली के ग्रामीणों से सड़क निर्माण कार्य संपन्न करवाने में भरपूर सहयोग देने का आह्वान किया है, ताकि आने वाले भविष्य में लोगों को चौतरफा सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें