क्वार गांव में ऊन कताई प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित महिलांए व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। क्वार गांव में पंद्रह दिवसीय ऊन कताई प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। शिविर का आयोजन वन मंडल रोहड़ू की ओर से हिमकाल शिमला ने जायका परियोजना के तहत किया। शिविर के समापन अवसर पर ग्राम वन विकास समिति के प्रधान शंकर चौहान उपस्थित रहे। इस शिविर में गांव के 20 प्रतिभागियों ने पंद्रह दिन का प्रशिक्षण लिया है। ग्रामीणों को ऊन की कताई, बुनाई और इसके व्यवसायिक उपयोग की जानकारी दी गई। शिविर के समापन अवसर पर उपप्रधान वीरेंद्र ठाकुर, हिमकान शिमला से अमित शर्मा, प्रशिक्षक सत्य देव सहित ग्रामीण उपस्थित थे। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए।